फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिलाओं ने कहा गाड़ी धीरे चलाओ, मनबढ़ों ने कर दी पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गगहा इलाके की घटना, मुंडन संस्कार में शामिल होने गई थी महिलाएं
विज्ञापन

गगहा। पिछौरा की अजोरा देवी मंगलवार को घर की महिलाओं व रिश्तेदारों के साथ ऑटो से समय माता मंदिर मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। वापस लौटते समय अपराह्न करीब तीन बजे सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो से उनके ऑटो की टक्कर होते-होते बच गया। इसपर ऑटो में बैठी महिलाओं ने स्कार्पियो चालक से धीरे चलने के लिए कहा। इससे नाराज होकर मनबढ़ों ने और लोगों को बुलाकर महिलाओं पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

महिलाएं आस-पास के लोगों से बचाने के लिए गुहार लगाती रही, कोई बचाव में नहीं आया। मारपीट में महिलाओं को काफी चोंटे आई हैं। सुचना पर गगहा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल महिलाओं को गगहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर गई। अजोरा देवी की तहरीर पर तीन नामजद और 11 अज्ञात युवकों के खिलाफ गगहा थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी गगहा गौरव कुमार वर्मा ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें