फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मारपीट में घायल महिला की मौत, शव गांव पहुंचने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलीपार पुलिस ने परिवारवालों को समझा-बुझाकर कराया शांत
विज्ञापन

महावीर छपरा। बेलीपार थाना क्षेत्र के बडहरा गांव में पांच जून की शाम दो पक्षों में मारपीट में घायल महिला राजपति देवी की इलाज के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव के साथ पुलिस गांव पहुंची तो परिवार और ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर सभी को शांत कराया। इसके बाद दाह संस्कार करने के लिए परिजन शव लेकर गए।
बेलीपार थाना क्षेत्र के मडवरिया कुआं चौकी के बडहरा गांव निवासी कमलेश निषाद एवं उनकी पत्नी चंदा के बीच आपसी कहासुनी हो रही थी। यह देख पड़ोसी छोटेलाल चौधरी ने बीच में दखल दिया। इसके बाद वाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें कमलेश निषाद की पत्नी चंदा ने पड़ोसी छोटेलाल, सूरज, चंदन व मुंशीलाल, सुनील, गोविंद व संदीप, कपिल, शीला व छोटेलाल की पत्नी के खिलाफ दरवाजे पर चढ़कर लाठी-डंडे और ईंट से हमला करने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था। बताया कि घटना में पति कमलेश, ससुर रमाकांत, देवर अखिलेश, ननद अंजली के साथ सास राजपति देवी घायल हो गईं। सास राजपति की स्थिति गंभीर देख बीआरडी में इलाज के लिए भर्ती कराया था। जहां बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लेकर पुलिस पहुंची तो परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराते हुए शव को दाह संस्कार के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में छोटेलाल चौधरी ने भी चार के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें