फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला को घर में बंधक बनाकर की छेड़खानी, लूटपाट का भी आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा इलाके का मामला, पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी
विज्ञापन

गुलरिहा। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर रात महिला के घर में बदमाश घुस गए। कमरे में महिला को बंधक बनाकर कपड़ा मुंह में ठूस दिया। आरोप है कि छेड़खानी की गई और बिस्तर के नीचे रखे चार हजार रुपये लूटकर भाग गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति शहर के बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। सोमवार रात गांव के लोग ड्रोन व चोर की सूचना पर बाहर टहल रहे थे। पीड़िता भी घर के बाहर अन्य महिलाओं से बातचीत कर रही थी। आरोप है कि रात करीब 12:30 बजे जब वह कमरे में सोने गईं तो पहले से असलहों के साथ दो बदमाश मौजूद थे। आरोप है कि एक ने मुंह दबा दिया और दूसरे ने छेड़खानी की। इसके बाद दोनों उनके मुंह में कपड़े ठूस दिए और हाथ पैर बांध दिया। इसके बाद बिस्तर के नीचे ररखे चार हजार रुपये लेकर भाग गए। जाते समय घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। कुछ देर बाद उनकी जेठानी पहुंचीं तो लोगों को बुलाकर ताला तोड़कर बंधन से मुक्त कराया और पुलिस को सूचना दी। इधर, घटना की जानकारी पर मंगलवार को विधायक महेंद्रपाल सिंह भी पीड़िता के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़िता को आश्वस्त किया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने कहा कि महिला सुरक्षा से जुड़े ऐसे मामलों में किसी तरह की लापरवाही नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है। दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घर में घुसकर चोरी, छेड़खानी और धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें