फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की मौत की जानकारी पर अचानक घायल हुआ पति सत्येंद्र
विज्ञापन

सरदारनगर। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के पंसरही में बड़की टोला में शनिवार अपराह्न 3:30 बजे सुनैना (24) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जबकि पुलिस को सूचना तीन घंटे बाद दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि सुनैना और उसके पति सत्येंद्र पासवान के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पति खेत की तरफ गया। बाद में उसे सूचना मिली कि पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि इस पर पति ने अपना सिर फोड़ लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के लक्ष्मीगंज थाना क्षेत्र के बिहुलिया निवासिनी सुनैना की 25 अप्रैल 2025 को सोनबरसा स्थित काली मंदिर पर सत्येंद्र से शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि सुनैना की बड़ी बहन की शादी सत्येंद्र के बड़े भाई से हुई थी। सुनैना ने सत्येंद्र से प्रेम विवाह किया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला का शव फंदे से लटका था, हालांकि जब वह पहुंची तो उसे नीचे उतार दिया गया था। इसी बीच मायके वाले भी पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाया। सीओ अनुराग सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

वर्जन

परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। वहीं भाई नीरज ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अनुराग सिंह, सीओ चौरीचौरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें