फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला ने युवक की सरेआम कर दी धुनाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र में एक महिला ने सरेआम एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला दो-तीन दिन पुराना है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, युवक का अपने गांव के वर्तमान प्रधान एवं उनके पाटीदार से विवाद चल रहा है। महिला का पति प्रधान का समर्थक है। आरोप है कि युवक ने महिला के पति के साथ अभद्रता की थी। पति के सम्मान में महिला खुद सामने आई और युवक को सबक सिखाने के लिए बाइक पर उसके पीछे-पीछे पहुंच गई। बरगदही चौराहे के पास महिला ने युवक को रोक लिया और बीच सड़क पर ही उसकी धुनाई शुरू कर दी। घटना के दौरान युवक ने खुद भी मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया, लेकिन महिला पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। वह लात-घूंसों और थप्पड़ों से युवक पर टूट पड़ी। आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव का प्रयास करते रहे, लेकिन महिला का गुस्सा कम नहीं हुआ। बताया जाता है कि वायरल हो रहा वीडियो युवक के ही एक साथी ने बनाया था। गुलरिहा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। वीडियो की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से तहरीर आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें