फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गाली गलौज करने से रोका तो मनबढ़ ने दरोगा-सिपाही पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार थाने में तैनात दरोग अनूप कुमार सरोज और सिपाही राजेश कुमार हुए घायल
विज्ञापन

क्षेत्र में गश्त करने बाइक से निकले थे सिपाही और दरोगा, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
गोरखपुर। खोराबार थाने में तैनात दरोगा अनूप कुमार सरोज और सिपाही राजेश कुमार को एक मनबढ़ युवक ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना रविवार की देर शाम खोराबार गांव में घुठठ टोला के पास हुई। नशे में धुत यह युवक पड़ोसियों को गालियां दे रहा था और डंडा लेकर उन पर हमला करने की कोशिश कर रहा था। घायल पुलिस कर्मियों की सूचना पर पहुंची थाने की फोर्स ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
खोराबार थाने के दरोगा अनूप कुमार सरोज और उनके हमराही सिपाही राजेश बाइक से गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान उन्होंने सड़क पर खड़े दुर्गेश पासवान को टोका, जो गाली-गलौज और हिंसा कर रहा था। आरोप है कि पुलिस के टोकने पर दुर्गेश पहले लाठी से हमला करने लगा और बाद में चाकू मारकर दरोगा और सिपाही को घायल कर दिया।
विज्ञापन

दरोगा अनूप कुमार सरोज को चेहरे और गले में चाकू लगने घाव हो गया, जबकि सिपाही राजेश को दो-तीन बार लाठी मारी गई। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार ले जाया गया, जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने दुर्गेश पासवान को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पूछताछ जारी है।
विज्ञापन



बेटे का शौच करते वीडियो बनाने पर आरोपी कर रहा था गाली-गलौज
आरोपी दुर्गेश की पत्नी ने बताया कि उनका बेटा दीपू एक सप्ताह पहले सड़क किनारे शौच कर रहा था, जिसका पड़ोस के किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। इसी बात को लेकर दुर्गेश गुस्से में सड़क पर खड़ा होकर वीडियो बनाने वाले को गालियां दे रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि दरोगा अनूप कुमार सरोज ने दुर्गेश को टोका कि सड़क पर खड़े होकर गालियां क्यों दे रहा है। इससे दुर्गेश और अधिक आक्रोशित हो गया और उसने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।



कोट
आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें