फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गाली देने से रोका तो बेटे ने पिता पर किया चाकू से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज क्षेत्र के मरवट गांव में नशेड़ी बेटे की हरकतों से त्रस्त परिवार, आरोपी भागा
विज्ञापन

बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के मरवट गांव में बृहस्पतिवार सुबह नशेड़ी बेटे जयप्रकाश के गाली देने का विरोध करने पर पिता कोमल पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची मां भी घायल हो गई। पुलिस ने घायल पिता को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
मरवट गांव निवासी कोमल गौड़ ने बताया कि उनका बड़ा बेटा जयप्रकाश शराब का आदी है। वह रोजाना नशे में घर आकर गाली गलौज करता है। अपने कमरे में बाहरी युवकों को बुलाकर शराब पीता है। उसकी हरकतों से पूरा परिवार परेशान रहता है। बृहस्पतिवार सुबह वह शराब पीकर घर आया और गालियां देने लगा। छोटे बेटे जगन्नाथ ने विरोध किया तो जयप्रकाश ने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता कोमल बीच बचाव करने पहुंचे तो उसने चाकू से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। पत्नी को भी चोटें आईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें