फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टेंपो हटाने के लिए बोला तो दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा थाने के नई बाजार रोड की घटना
विज्ञापन

सरदारनगर। चौरीचौरा के वार्ड संत रविदास नगर निवासी युवक ने दो लोगों पर दौड़ा-दौड़ा कर मारने-पीटने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

मुन्ना कुमार ने तहरीर देकर बताया कि 25 दिन पूर्व मैं नई बाजार रोड पर कुछ घरेलू सामान खरीदने गया था। उसी समय भोपा बस स्टेशन निवासी राहुल जायसवाल भी फल की दुकान पर पहुंचा। उसने टेंपो दुकान के सामने ही खड़ा कर दिया था। दुकानदार रवि ने दुकान के सामने से टेंपो हटाने को कहा। मैंने भी उसकी बातों का समर्थन करते हुए टेंपो हटाने की बात कही। इसके बाद राहुल जायसवाल टेंपो लेकर चला गया। तीन दिन बाद रात में मैं एक दुकान पर बैठा था। उसी समय राहुल और उसका साथी मोनू ने कहा कि जरूरी काम है आप हमारे साथ चलिए। आरोपी रेलवे स्टेशन के बाहर सुनसान स्थान पर लेकर गए और दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। किसी तरह से लोगों ने बीच-बचाव किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। उसकी तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें