फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: होली के दिन गर्म रहेगा मौसम, अगले दिन मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के चलते 15 व 16 मार्च को पूर्वी यूपी में बदलेगा मौसम
विज्ञापन

तेज पछुआ हवा चलने व बादलों की आवाजाही से तापमान में कमी आने का है अनुमान


गोरखपुर। इस बार होली खेलने वालों को तेज धूप का सामना करना पड़ेगा। शुक्रवार को दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, उसके अगले दिन शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में फिर बदलाव आएगा और दो दिन तक बादल छाए रहने और बूंदबांदी का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

मार्च के दूसरे सप्ताह में भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। हालांकि, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से कम रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान का यह अंतर लोगों को बीमार बना रहा है। मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश के अनुसार शुक्रवार को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते दो दिन तक बादल छाए रहने व बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है। इससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें