सीएम योगी ने मौलश्री का पौधा रोपा था लेकिन यहां उसका जिक्र नहीं है।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रशासनिक कार्यालय के पास भी ट्री गार्ड गिरे
रोटरी क्लब गोरखपुर मिड टाउन और नाइन फाउंडेशन ने मिलकर चिड़ियाघर परिसर में पौधा लगाया था। ट्री गार्ड भी लगा था, लेकिन ज्यादातर पौधे सूख गए हैं। कई ट्री गार्ड जमीन पर गिरे हैं। प्रशासनिक कार्यालय के पास भी ट्री गार्ड गिरा मिला।
पौधों के सूखने की जानकारी नहीं है। मुख्यमंत्री व अन्य लोगों ने जो पौधे लगाए हैं, वे सुरक्षित हैं। सब हरे भरे हैं। -डॉ. एच राजामोहन, निदेशक, शहीद अशफाक उल्लाह खान चिड़ियाघर