फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ग्राम प्रधान ने आत्मदाह करने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्लूपार। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मैंभरा गांव के प्रधान प्रेमप्रकाश सिंह ने पुलिस को पत्रक देकर आत्मदाह की धमकी दी है। पुलिस को दी तहरीर में प्रेमप्रकाश सिंह ने लिखा कि वह बडहलगंज विकास खंड के मैंभरा गांव के प्रधान हैं।
विज्ञापन

खड़ेसरी निवासी अधिवक्ता अनिल तिवारी से ग्राम प्रधान का जमीन विवाद हुआ था। इसमें अनिल तिवारी, उनके भाई व अनिल के पुत्रों ने बीते 18 नवंबर को थाने में घुसकर पुलिस के सामने पीट दिया था। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने अधिवक्ता व उनके पुत्र व भाई पर जान से मारने के प्रयास में केस भी दर्ज किया था। इसमें अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। प्रधान ने आरोप लगाया कि अधिवक्ता कचहरी व अन्य जगह पर जान से मारने की धमकी दे रहा है जिससे वह डरा हुआ है। अधिवक्ता व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर प्रधान ने बड़हलगंज पुलिस को सोमवार की रात पत्रक देकर तीन दिन के अंदर थाने में आत्मदाह की धमकी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें