फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सप्तक्रांति एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में बैठे 39 यात्रियों को विजिलेंस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना टिकट कर रहे थे यात्रा, पेंट्रीकार संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए विजिलेंस ने कहा
विज्ञापन

कप्तानंगज स्टेशन पर सवार हुई ईसीआर की विजिलेंस टीम, गोरखपुर में कार्रवाई
गोरखपुर। मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस (12557) में रेलवे विजिलेंस की टीम ने पेंट्रीकार में बेटिकट यात्रा कर रहे 39 यात्रियों को पकड़ लिया। यह कार्रवाई कप्तानगंज और गोरखपुर के बीच हुई है। आरपीएफ की मदद से सभी को गोरखपुर स्टेशन पर उतारा गया और जुर्माना वसूला गया। वहीं, पेंट्रीकार संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए विजिलेंस ने रेल प्रशासन से कहा है।
ट्रेनों के पेंट्रीकार में अवैध तरीके से यात्रियों के सफर करने की सूचना पर ईसीआर की विजिलेंस टीम पिछले कई दिनों से निगरानी कर रही थी। टीम को शुक्रवार को सूचना मिली कि सप्तक्रांति एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में कुछ यात्री बैठाए गए हैं। ये सभी यात्री दिल्ली तक जाएंगे। विजिलेंस टीम कप्तानगंज स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ी और यात्री बनकर पेंट्रीकार में आते-जाते रहे। ट्रेन के गोरखपुर पहुंचने से कुछ समय पहले टीम ने पेंट्रीकार का दरवाजा बंद कर दिया। ट्रेन जैसे ही गोरखपुर पहुंची तो पहले से ही जंक्शन पर मौजूद आरपीएफ फोर्स ने उन्हें नीचे उतार लिया। पूछताछ में पकड़े गए यात्रियों ने बताया कि दिल्ली जाने के लिए 1000 से 1500 रुपये दिए थे। सभी को आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया और 32 लोगों से जुर्माना वसूला कर उन्हें छोड़ दिया गया।इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इसके अलावा सात लोगों ने जुर्माना नहीं दिया, उनका आरपीएफ ने चालान कर दिया। अब उन्हें शनिवार को मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद ने बताया कि ईसी रेलवे की विजिलेंस टीम ने यात्रियों को पेंट्रीकार में ही पकड़ा है। यात्रियों से जुर्माना वसूला गया। साथ ही पेंट्रीकार संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें