फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला क्षेत्र के एक ही गांव निवासी दो युवकों ने वीडियो किया है वायरल
विज्ञापन

गोला/जानीपुर। गोला क्षेत्र निवासी युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह बाइक पर बैठकर हाथ में तमंचा लहरा रहा है। वहीं दूसरे में वीडियो में एक बाइक की सीट पर एक युवक छह तमंचा व कारतूस के साथ दिख रहा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। दोनों वीडियो को एक ही गांव के दो युवकों ने वायरल किया है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल पहले वीडियो में युवक बाइक पर बैठा हुआ है। उसने गमछे से चेहरा ढका हुआ है। उसके हाथ में तमंचा है, जिसे वह लहरा रहा है। ग्रामीणों की मानें तो युवक मनबढ़ व बदमाश प्रवृत्ति का है। युवक पर गोला थाने में केस भी दर्ज है। ग्रामीणों ने बताया एक बार 112 नंबर की पुलिस उस युवक से पूछताछ की फिर छोड़ दिया था। वहीं वायरल दूसरे वीडियो में एक युवक स्कूटी पर बैठा हुआ है। उसका चेहरा नहीं दिख रहा है। सीट पर छह तमंचा व चार कारतूस रखा हुआ है। युवक अटैची में देसी तमंचा के जखीरे के साथ दिख रहा है। उसने हथियार का व्यापार का पोस्ट लिखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला कोतवाल अंजुल चतुर्वेदी का कहना है कि तमंचा लिए युवक का फोटो व जखीरा रखने वीडियो वायरल होने की जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें