पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के पासपोर्ट ऑफिस के पास शुक्रवार रात घर छोड़ने को लेकर दोस्त ने हथौड़े से मारकर युवक का सिर फोड़ दिया। उसकी बाइक और मोबाइल भी तोड़ दिया। शनिवार को शाहपुर पुलिस ने बशारतपुर निवासी विशाल जोसफ आइजक, शैल जोसफ, आइजक बैंजामिन समेत चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के रामजानकी नगर निवासी रिशु मसीह ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात 10 बजे घर जा रहा था। अभी एचएन सिंह चौराहा स्थित पासपोर्ट ऑफिस के पास पहुंचा था तभी उसका दोस्त विशाल जोसेफ मिल गया। बातचीत के दौरान दोनों का एक और परिचित युवक पहुंच गया। वह घर छोड़ने के लिए कहा तो विशाल जोसेफ और रीशु मसीह में परिचित युवक को घर छोड़ने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विशाल ने फोन कर अपने चार-पांच दोस्तों को बुला लिया। इसके बाद रिशु को पकड़कर हथौड़े से सिर पर मारकर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज पर जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष की तहरीर की जांच की जा रही है।