भटहट। रामपुर बुजुर्ग में बृहस्पतिवार की दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप के सामने खड़े ट्रेलर में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार सिक्किम प्रोफेशनल विश्विद्यालय के कुलपति डॉ. हरदेव सिंह यादव बाल-बाल बच गए। उन्हें हल्की चोटें आईं हैं।
मोगलहा निवासी डॉ. हरदेव सिंह यादव सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलपति हैं। वृहस्पतिवार की सुबह अपनी कार से वह किसी काम से भटहट गए थे। लौटते समय रामपुर बुजुर्ग पेट्रोल पंप से पहले ओवरटेक करते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर के पिछले हिस्से से जा टकराई। आसपास के लोगों ने क्षतिग्रस्त कार से कुलपति को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें पास के एक स्वास्थ्य केंद्र पर उन्हें ले जाया गया, जहां उपचार के बाद घर भेज दिया गया।