वृषभ, कन्या, तुला, मकर, मिथुन व कर्क को ज्यादा फायदा, बाकी छह राशियों को भी सामान्य लाभ
गोरखपुर। शुक्र ग्रह का बीते शुक्रवार को राशि परिवर्तन हो गया है। शुक्र सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं और सूर्य के साथ हो रहे हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा लाभ विभिन्न राशियों को देंगे। हालांकि छह राशियों को ज्यादा व छह राशियों को औसत लाभ होगा।
ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि शुक्र पहले सिंह राशि में केतु के साथ थे जो ज्यादा नुकसान कर रहे थे। वहीं अब कन्या राशि में सूर्य के साथ आ गए हैं जो पहले की अपेक्षा ज्यादा लाभ दे रहे हैं। इससे वृषभ, कन्या, तुला, मकर, मिथुन व कर्क को ज्यादा लाभ हो सकता है वहीं बाकी की छह राशियों को सामान्य लाभ होगा।
ज्योतिर्विद पंडित जोखन पांडेय के अनुसार, ग्रहों के राशि परिवर्तन से लोगों के जीवन पर असर होता है। यह असर जातक की राशियों के हिसाब से होता है। लोगों को इसके अलग-अलग फायदे और नुकसान हो सकते हैं।
इन राशियों पर यह होगा असर
मेष-जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। किसी प्रकार का झगड़ा ना करें। नुकसान हो सकता है। नौकरी में कोई रिस्क न लें। प्रेम और संतान का योग पहले से अच्छा हो गया है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।
वृष -महत्वपूर्ण निर्णय का समय आ चुका है। प्रेम में नयापन रहेगा। संतान आज्ञा का पालन करेगी। निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए अत्यंत शुभकारी समय है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का पूरा सहयोग मिलेगा, व्यापार अच्छा रहेगा।
मिथुन-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। घर में कुछ उत्सव संभव है। शुभ कार्य होगा। स्वास्थ्य और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी होगी।
कर्क-आपका पराक्रम रंग लाएगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। अपनों का साथ मिलेगा। मित्र और भाई व्यापार में साथ देंगे। यह अत्यंत शुभ समय है।
सिंह-धन का आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। वाणी से आप प्रभावी होंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति बेहतर होगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा।
कन्या -आप आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। साथ ही आपका भाग्य साथ देगा। वाहन की खरीदारी होगी। शादी तय हो सकता है। यह शुभ समय आपका रहेगा।
तुला- स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होगा, लेकिन कमजोरी बनी रहेगी। शुभ कार्यों में और फैशन में खर्च थोड़ा बढ़ेगा लेकिन सब शुभ है। कुछ भी जीवन में अशुभ नहीं होगा।
वृश्चिक-जीवन साथी की आय बढ़ेगी। जल्द शुभ समाचार मिलेगा। यात्रा का योग बन रहा है। संतान और प्रेम की स्थिति में काफी सुधार होगा।
धनु-व्यापार की स्थिति मजबूत बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। जीवनसाथी की प्रगति होगी। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।
मकर-भाग्यवश कुछ काम बनेगा। व्यापार और नौकरी में लाभ होगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म के कार्यों में भाग लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कुंभ-थोड़ा सा बच कर चलें। विपरीत लिंगी संबंधों से रिस्क ना लें। मनमुटाव संभव है। हार्मोनल समस्या हो सकती है। व्यापार और स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।
मीन-प्रेम में नयापन रहेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। जीवन साथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। स्वास्थ्य और व्यापार अच्छा रहेगा।