टिकट बुक करा लें, सफर हो जाएगा आसान
गोरखपुर। दिवाली और छठ में नियमित ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं लेकिन अभी भी स्पेशल ट्रेनों में सभी श्रेणी में सीटें खाली हैं। दिल्ली, अमृतसर और मुंबई जाने वाली छह ट्रेनों में अभी जगह है। टिकट आरक्षित कराकर सफर को आरामदायक बना सकते हैं।
इन ट्रेनों में हैं जगह
- छपरा से चलने वाली 05049 छपरा-अमृतसर पूजा स्पेशल में 10 अक्तूबर को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 669 बर्थ तथा 17 अक्तूबर को 667 बर्थ उपलब्ध हैं।
- छपरा से चलने वाली 05305 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल पूजा स्पेशल में 09 अक्तूबर को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 570 एवं शयनयान श्रेणी में 145 बर्थ, 13 अक्तूबर को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 803 एवं शयनयान श्रेणी में 194 बर्थ हैं।
- मऊ से चलने वाली 05301 मऊ-अंबाला कैंट पूजा स्पेशल में 09 अक्तूबर को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 90, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 295 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 103 बर्थ, 16 अक्तूबर को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 88, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 254, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 95 एवं शयनयान श्रेणी में 156 बर्थ उपलब्ध हैं।
- बढ़नी से चलने वाली 05005 बढ़नी-अमृतसर पूजा स्पेशल में 15 अक्तूबर को शयनयान श्रेणी में 345 बर्थ, 22 अक्तूबर को शयनयान श्रेणी में 327 बर्थ तथा 29 अक्टूबर को शयनयान श्रेणी में 365 बर्थ उपलब्ध हैं।
- बढ़नी से चलने वाली 05033 बढ़नी-बान्द्रा टर्मिनस पूजा 16 अक्टूबर को शयनयान श्रेणी में 389 बर्थ तथा 23 अक्टूबर को शयनयान श्रेणी में 296 बर्थ उपलब्ध हैं।