फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बैंक में हंगामा, खाताधारक पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर। चौरीचौरा क्षेत्र के सोनबरसा स्थित यूपी ग्रामीण बैंक में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे हंगामा हो गया। एक खाताधारक और उसके बेटे पर बैंककर्मियों के साथ गाली-गलौज और हाथापाई करने के आरोप लगे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक शिखा श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक का एक खाताधारक अपने 14 वर्षीय पुत्र के साथ एटीएम लेने आया था। एटीएम सेफ में होने के कारण उसे अगले दिन बुलाया गया लेकिन वह तत्काल कार्ड देने की जिद पर अड़ गया। इसके बाद उसने अपने पिता को बुला लिया। पिता-पुत्र ने बैंक में हंगामा करते हुए महिलाकर्मियों सहित स्टाफ से गाली-गलौज की और एक कर्मचारी से हाथापाई करने का भी प्रयास किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। शाखा प्रबंधक ने चौरीचौरा थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें