दो पालियों में होंगी परीक्षाएं, सुबह 10वीं और दोपहर की पाली में होगी 12वीं की परीक्षा
गोरखपुर। यूपी बोर्ड की ओर से वर्ष-2025 की 10वीं की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट व 12वीं कंपार्टमेंट की लिखित परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित होगा। परीक्षा वाइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।
10वीं इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और 12वीं कंपार्टमेंट की परीक्षा दूसरी पाली में दो बजे से 5:15 बजे तक होगी। 10वीं में कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट के लिए गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय के तहत 2146 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। वहीं 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत 3167 आवेदन आए हैं।
बोर्ड के अपर सचिव विनोद कृष्ण ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी, केंद्र व्यवस्थापक, अध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अतिरिक्त बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा। केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी होगी कि परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने पाए।
साथ ही मुख्य परीक्षा की तरह ही परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के रखरखाव की व्यवस्था निर्धारित स्ट्रॉंग रूम के डबल लॉकयुक्त आलमारी में ही की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से स्ट्रॉन्ग रूम की 24 घंटे निगरानी होगी।
...
प्रयोगात्मक व आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा 11 जुलाई से
10 इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए प्रोजेक्ट आधारित प्रयोगात्मक परीक्षा व आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा और 12वीं कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा 11 व 12 जुलाई को होगी। इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा राजकीय या अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में आयोजित होगी।