फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेकाबू कार ने बाइक में मारी टक्कर, पिता पुत्र समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के दुबियारी पुल के पास मंगलवार की देर शाम बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया है। कार को कब्जे में लेकर पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

चौरीचौरा थानाक्षेत्र के गौनर गांव निवासी केदार गुप्ता 12 वर्षीय बेटे सत्यम और गांव के ही रहने वाले 14 वर्षीय सचिन यादव के साथ गांव से गोरखपुर महादेव झारखंडी जा रहे थे। रास्ते में वह दुबियारा पुल के पास पहुंचे ही थे कि चौरीचौरा की ओर से गोरखपुर की ओर जा रही बेकाबू कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को इलाज के लिए खोराबार पीएचसी ले गई जहां से उन्हें एम्स के लिए रेफर कर दिया गया। केदार गुप्ता महादेव झारखंडी में रहकर सब्जी बेचने का काम करते हैं। इधर, हादसे के बाद मौके से चालक भाग रहा था। रास्ते में एम्स पुलिस को देखकर वह कार छोड़ भाग निकला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें