फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अनियंत्रित बाइक ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराई, युवक की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के निबियहवा रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज पर शुक्रवार देर रात हुआ हादसा
विज्ञापन


गौरीबाजार से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे बाइक सवार युवक, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना
सरदारनगर। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के निबियहवा रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज पर शुक्रवार देर रात अनियंत्रित बाइक रेलिंग से टकरा गई। हादसे में प्रकाश यादव (24) की मौत हो गई। जबकि साथी अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मूलरूप से देवरिया के गौरीबाजार अतरडीहा निवासी प्रकाश यादव शुक्रवार रात अपने दोस्त रामजानकी नगर के वार्ड नंबर 7 निवासी अजीत कुमार के साथ निजी काम से गोरखपुर जा रहे थे। रात करीब 12 बजे बाइक अनियंत्रित होते हुए निबियहवा रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज पर रेलिंग से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टरों ने प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं अजीत की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इधर, हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजन अजीत को मेडिकल कॉलेज के बजाय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रकाश तीन भाइयों में मझला था। मौत पर घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरब्रिज पर आए दिन होते हैं हादसे
निबियहवा रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। ओवरब्रिज के डिजाइन को लेकर भी सवाल उठ चुके हैं। यहीं नहीं वर्तमान में ओवरब्रिज पर लगी हाईमास्ट लाइटें भी गायब हो चुकी है। इसके चलते रात के समय ओवरब्रिज पर अंधेरा रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरे और ओवरब्रिज के डिजाइन गलत होने के चलते आए दिन लोग हादसे के शिकार होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें