फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कब्जा हटवा दीजिए..हल्का लेखपाल और दबंग से हो गया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस पर सदर तहसील पहुंचे दो बुजुर्गों ने अधिकारियों से लगाई फरियाद
विज्ञापन

गोरखपुर। गांव के दबंग व्यक्ति ने मेरे खेत पर कब्जा करने के लिए फर्जी मुकदमा कराया। सुनवाई के बाद मेरे पक्ष में फैसला हो गया तो अब हल्का लेखपाल और पुलिस से मिलकर खेती करने से रोक दे रहे हैं। साहब, कब्जा हटवा दीजिए हल्का लेखपाल, पुलिस और दबंग से परेशान हो गया हूं।
सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे रामपुर-गोपालपुर गांव के बुजुर्ग हरीश चंद्र ने अधिकारियों को अपनी पीड़ा सुनाई। नायब तहसीलदार ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसी प्रकार नौसड़ निवासी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने एसडीएम सदर से बताया कि आराजी नंबर 1005 में परमेश्वर द्वारा अवैध रास्ता बना लिया गया जिसकी बार-बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हल्का लेखपाल व कानूनगो ने रिपोर्ट भी दी कि परमेश्वर ने अवैध कब्जा कर रास्ता बना लिया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। समाधान दिवस में 129 फरियादी पहुंचे थे, 20 की समस्या का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। हालांकि, ज्यादातर मामले जमीन कब्जा के ही थे। इस दौरान नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान, नीरू सिंह, अरविंद नाथ पांडेय, राकेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



00
विद्यालय के ऊपर से जा रहा हाईटेंशन तार, हटवाएं

कलानी बुजुर्ग की ग्राम प्रधान रेखा ने एसडीएम सदर को बताया कि उनके गांव में कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहा है। विद्यालय के बगल में ट्रांसफार्मर लगा है, कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उसे तत्काल हटवाया जाए। एसडीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही हटवाया जाएगा।
विज्ञापन





कोट
अराजी नंबर 224, 227 व 228 क की पैमाइश के लिए परिवार की गुड्डी देवी के नाम से प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद पत्थर नसब कराया गया। गांव के ही वीरू ने अपने खेत की पैमाइश के बहाने मेरे खेत में गलत तरीके से पत्थर गड़वा दिया। इस अवैध कब्जे को हटवाने के लिए दो साल से दौड़ रहा हूं। दो बार समाधान दिवस में आ चुका हूं पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
- गोरख प्रसाद, सनहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें