फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छेड़खानी का आरोप लगाकर दो युवकों को पीटा, 17 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार। खोराबार थाना क्षेत्र के ढोलबजवा पारकंजही गांव निवासी एक युवक गांव के बंधे की तरफ टहलने गया था। यह देख गांव के ही सात लोगों ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए उसे घेर लिया। इसके बाद अपने दस अज्ञात साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने लगे। उसे बचाने पहुंचे उसके दोस्त को भी मारपीट कर अधमरा कर दिया। घायल युवक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने 17 के खिलाफ केस दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

ढोलबजवा पारकंजही गांव निवासी उमेश गुप्ता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को धर्मेंद्र पासवान, रविंद्र पासवान, नकुल पासवान, मंटू पासवान, अंकित पासवान, अंगद पासवान, श्लोक पासवान ने अपने दस अज्ञात साथियों के साथ भतीजे को घेर लिया। अभी वह कुछ समझ पाता तभी उसे मारने लगे। घटना बीते 28 फरवरी को शाम करीब सात बजे की है। हमलावर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए जान से मारने की नीयत से हमला कर रहे थे। यह देख बगल का पंकज यादव उसे बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी मारपीट कर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें