फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आरपीएफ एसआई से भिड़ गई महिला, हुआ चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
माफी मांगने पर मौके पर ही मिली जमानत
विज्ञापन

गोरखधाम से यात्रा करने आई थी महिला
गोरखपुर। गोरखधाम एक्सप्रेस से बृहस्पतिवार को यात्रा करने आई एक महिला यात्री आरपीएफ एसआई से भिड़ गई। आरपीएफ की महिला एसआई ने कोच के अंदर जाने को कहा, जिसके बाद यात्री को यह बात इतनी नागवार गुजरी की वह उस एसआई से भिड़ गई। इसके बाद आरपीएफ ने रेलवे एक्ट की धारा 45 और 46 में महिला यात्री का चालान कर दिया। बाद में महिला ने खेद जताया तो उसे मौके से ही जमानत मिल गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गोरखधाम में बैठने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ी थी। ट्रेन जब पूरी तरह से पैक हो गई तो वहां ड्यूटी कर रही महिला एसआई की नजर महिला कोच पर पड़ी। एसआई ने कोच के गेट पर खड़ी महिला यात्री से हटकर अंदर जाने को कहा। इतना कहने पर ही महिला ने नाराजगी जताते हुए अपशब्द कहना शुरू कर दिया। एसआई ने जब सख्ती दिखाई तो महिला ने एसआई का बिल्ला नोच लिया। बिल्ला नोचने के साथ ही महिला यात्री ने कोच के अंदर ही हंगामा शुरू कर दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद ने बताया कि महिला यात्री ने कोच में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जिसके बाद उसका धारा 45-46 में चालान किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें