फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: निजामपुर में दो ट्रांसफॉर्मरों में विस्फोट के साथ लगी आग, बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को दिनभर बिजली-पानी के लिए तरसते रहे लगभग 700 उपभोक्ता, घंटों मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग को किया काबू
विज्ञापन

दोपहर बाद मंगाए गए दो नए ट्रांसफाॅर्मर, पूरे दिन नया तार बदलने में लगे बिजली कर्मी, रात 9.20 पर आपूर्ति हो सकी बहाल

गोरखपुर। बक्शीपुर उपकेंद्र क्षेत्र के निजामपुर चौक पर रविवार तड़के 4.30 बजे चौराहे पर रखे 630 केवीए व 400 केवीए के दो ट्रांसफॉर्मर धू-धूकर जल उठे। इससे लगभग 700 घरों की बिजली गुल हो गई। बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि सुबह एक अनियंत्रित डंपर पोल और फिर ट्रांसफॉर्मर से टकरा गए। हादसे में डंपर सवार तो सुरक्षित बच गया, लेकिन टक्कर से ट्रांसफॉर्मर में विस्फोट के साथ आग लग गई।

सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे तक आग को काबू किया। पूरे दिन ट्रांसफाॅर्मर को ठीक करने व नया तार लगाने का काम रास्ते को बाधित कर चलता रहा। रात 9.20 मिनट पर आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं भीषण गर्मी में पूरे दिन लोग बिजली-पानी के लिए तरस गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह तेज रफ्तार डंपर एक जानवर के अचानक आगे आने पर अनियंत्रित होकर पोल से टकराते हुए ट्रांसफॉर्मर में जा घुसा। हादसे से तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलने लगा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और फिर दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गई।
इसी बीच अवर अभियंता बक्शीपुर संदीप कुमार भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने के लिए पहले ही इलाके की बिजली को काट दी गई थी। इसी दौरान पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को काबू करना शुरू कर दिया। सुबह दस बजे पूरी तरह से काबू पाया जा सका। इस दौरान सात सौ घरों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रही। दो पोल तिरछे हो जाने की वजह से आवागमन भी प्रभावित रहा। बाद में बिजली कर्मचारियों ने पोल को सीधा कराया। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नए दो ट्रांसफाॅर्मर रविवार शाम मंगाए गए। इसे लगाकर बिजली आपूर्ति रात में बहाल कराई गई।

बोले उपभोक्ता
कोट
- सुबह-सुबह अचानक एक आवाज सुनाई दी। इसके बाद बिजली चली गई। फिर सुबह से ही पानी को लेकर परेशान होना पड़ा। पूरे दिन परिवार के लोग गर्मी से परेशान रहे। बिजली कब आएगी इसका पता नहीं है। अगर रात भी बिना बिजली बितानी पड़ी तो ज्यादा परेशानी होगी।
- रियाज अहमद, स्थानीय निवासी

कोट
सुबह से बिजली नहीं है। काफी दिनों से ट्रांसफॉर्मर से चिंगारी निकल रही थी। किसी वाहन ने टक्कर मारा है, यह किसी ने नहीं देखा है। गर्मी में परेशान हैं। बिजली निगम को पहले ही ट्रांसफॉर्मरों की जांच करा लेनी चाहिए थी।
विज्ञापन

- फारुख अहमद, स्थानीय निवासी
-
कोट
डंपर टकराने की वजह से दो पोल तिरछे हो गए और ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने आग को काबू कर लिया और बिजली कर्मी सुबह से ही मरम्मत कार्य में लगे हुए हैं। सात सौ घरों की बिजली प्रभावित हुई है। कुछ इलाकों में वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति की गई है। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
- अतुल रघुवंशी, अधिशासी अभियंता, बक्शीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें