फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दो प्राइवेट एंबुलेंस सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
शक के आधार पर गुलरिहा पुलिस ने की कार्रवाई, एंबुलेंस मालिक के बारे में जानकारी जुटा रही पुलिस
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज परिसर से मरीजों को बरगला कर निजी हॉस्पिटल में ले जाते हैं निजी एंबुलेंस चालक
गुलरिहा। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दो प्राइवेट एंबुलेंस को पकड़कर पुलिस ने सीज कर दिया है। यहां लगातार प्राइवेट एंबुलेंस से मरीजों को दूसरे निजी अस्पतालों में ले जाने की शिकायतें सामने आती हैं। पुलिस ने चेकिंग की तो दोनों निजी एंबुलेंस के जरूरी कागजात नहीं मिले। अब इनके मालिकों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज चौकी के पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान परिसर में एक प्राइवेट एंबुलेंस खड़ी मिली। जांच पड़ताल करने पर चालक गाड़ी का कोई कागजात नहीं दिखा पाया। लिहाजा पुलिस ने उसे सीज कर दिया। निजी एंबुलेंस का पंजीकरण जेल बाईपास रोड स्थित श्याम स्पेशलिटी हॉस्पिटल के नाम से मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बीते आठ मई की रात गश्त के दौरान एक टाटा मैजिक गाड़ी में संचालित अवैध एंबुलेंस को सीज कर दिया गया। यह रुस्तमपुर स्थित दी प्राइड हॉस्पिटल के नाम से पंजीकृत मिला। गुलरिहा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पुलिस टीम लगातार गश्त करती रहती है, इसी दौरान परिसर में मिली दो प्राइवेट एंबुलेंस सीज की गई है। इसके बारे में अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें