फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: मोहद्दीपुर में पुलिस से मुठभेड़ में इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली, दर्ज हैं 33 केस; गिरफ्तार

Fri, 16 May 2025 08:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

कैंट पुलिस के मुताबिक , पिपराइच थाने से गैंगस्टर के मामले में सूरज चौहान वांछित था, इसपर 10 हजार का इनाम रखा गया था। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट थाने की पुलिस से बृहस्पतिवार की देर रात मोहद्दीपुर इलाके में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा चकमा देकर भाग निकला। पकड़े गए बदमाश की पहचान जंगल धूषण निवासी सूरज चौहान के रूप में हुई। उसने अपने दूसरे साथी का नाम वनटांगिया निवासी बिल्लू उर्फ राम सुधारे निषाद बताया है। 

विज्ञापन


कैंट पुलिस के मुताबिक , पिपराइच थाने से गैंगस्टर के मामले में सूरज चौहान वांछित था, इसपर 10 हजार का इनाम रखा गया था। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि कैंट इलाके के रेलवे चौकी क्षेत्र से एक महिला से 30 अप्रैल को लूट हुई थी। बदमाशों ने महिला का बैग और मोबाइल लूट लिया था। इस मामले में बदमाशों की तलाश चल रही थी। बृहस्पतिवार की रात कैंट पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी कि इस बीच लुटेरों के बारे सूचना मिली। पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश सड़क पर गिर गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। हालांकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। 

एसपी सिटी ने बताया कि सूरज पर कुल 33 केस दर्ज है। पिपराइच थाने से गैंगस्टर के मामले में वह वांछित था उसके ऊपर दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। बदमाश के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बाइक के अलावा एक देशी तमंचा और दो कारतूस बरामद किया है। दूसरे बदमाश बिल्लू उर्फ राम सुधारे की तलाश में  पुलिस टीम जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें