फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, 12 लाख रुपये की लूट में थे वांछित

Sun, 31 Dec 2023 10:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कॉलेज में दोनों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में बेलीपार इलाके के कुसमौल में रविवार की भोर में 12 लाख रुपये लूट के आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 1.50 लाख रुपये, पिस्टल व तमंचा बरामद किया है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान बांसगांव के पगार गांव निवासी राज पंडित उर्फ गोविंद उपाध्याय व बांसगांव के ही बेरुडिहा निवासी शुभम पांडेय के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश बेलीपार में हुई 12 लाख रुपये लूट के मामले में फरार चल रहे थे। हालांकि, इस मामले में तीन बदमाशों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम लूटकांड के फरार बदमाशों की तलाश में जुटी थी। रविवार की भोर में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो बदमाश बेलीपार के रास्ते बांसगांव जाने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस और स्वॉट टीम ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू की।

विज्ञापन

कुसमौल के पास दो बदमाश आते ही दिखाई दिए। लेकिन, वह पुलिस को देखते ही भागने लगे। जब पुलिस ने उन्हें दौड़ाया तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी खुद को बचाते ही जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। गोली लगते ही बदमाश गिर पड़े। तब पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गई। जहां, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

 
विज्ञापन

24 दिसंबर को हुई थी 12 लाख की लूट
24 दिसंबर की रात बेलीपार इलाके के जीतपुर गांव के पास धस्का के रहने वाले सुजीत यादव के 12 लाख रुपये की लूट हुई थी। रात करीब आठ बजे गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर जीतपुर गांव के पास दो बाइक पर सवार सात बदमाशों ने सुजीत से रुपयों से भरा बैग लूट लिया था।

पीड़ित युवक के मुताबिक, वारदात से पहले बदमाशों ने धक्का देकर बाइक गिरा दी थी और फिर रुपये लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर लिया है। घटना की साजिश पीड़ित सुजीत के दोस्त शिवम ने ही रची थी। क्योंकि, वारदात से पहले पीड़ित ने शिवम को उसमें से 3.43 लाख रुपये उधार दिए थे। उसके घर से सुजीत जैसे ही रुपयों से भरा बैग लेकर निकला इसके बाद शिवम ने ही अपने साथियों को भेजकर लूट की घटना करा दी और फिर आराम से फोन पर बातचीत भी की।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कॉलेज में दोनों को भर्ती कराया गया है। उनके पास से लूटे गए 1.50 लाख रुपये, पिस्टर, तमंचा, खोखा व कारतूस बरामद किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें