फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नकहा में ओवरब्रिज निर्माण के लिए दो दिन का ब्लॉक कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन जोड़ी ट्रेनें रहेंगी निरस्त, शुक्रवार से दो दिन रहेगा यातायात एवं पावर ब्लॉक
विज्ञापन


गोरखपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से नकहा जंगल-मानीराम स्टेशन के बीच ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए शुक्रवार से दो दिन का यातायात एवं पावर ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण तीन जोड़ी ट्रेनों को निरस्त रहेंगी।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 17 एवं 18 जनवरी को 15105 छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस नौतनवां के स्थान पर गोरखपुर कैंट स्टेशन पर सुबह 9:43 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन गोरखपुर कैंट-नौतनवा के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

17 एवं 18 जनवरी को 15106 नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस नौतनवा के स्थान पर गोरखपुर कैंट स्टेशन से शाम 5:35 बजे चलाई जाए। 17 एवं 18 जनवरी को 55070 नौतनवा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर आनंद नगर स्टेशन में यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन आनंद नगर-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

17 एवं 18 जनवरी को 55075 गोरखपुर-बढ़नी अनारक्षित विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर आनंदनगर स्टेशन से चलाई जाएगी। 17 एवं 18 जनवरी को 75108 गोंडा जं.-नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी नकहा जंगल के स्थान पर पीपीगंज स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी पीपीगंज-नकहा जंगल के मध्य निरस्त रहेगी। 17 एवं 18 जनवरी को 75115 नकहा जंगल-नौतनवां अनारक्षित विशेष गाड़ी नकहा जंगल की जगह पीपीगंज स्टेशन से चलाई जाएगी। इसी तरह अन्य ट्रेनें भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें