फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रयागराज-रामबाग और झूसी स्टेशनों पर दो दिन में ट्रेन से पहुंचे दो लाख श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
120 कुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाई गई, ऑनलाइन हो रही मॉनिटरिंग
विज्ञापन

प्रयागराज और वाराणसी नव दोहरीकृत रेल खंड पर ट्रेनों की गति 110 किमी प्रति घंटे तक
गोरखपुर। प्रयागराज महाकुंभ में एनईआर से पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति के अवसर पर दो दिनों में करीब दो लाख श्रद्धालु प्रयागराज-रामबाग और झूसी स्टेशनों पर पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं के लिए गोरखपुर, भटनी, मऊ, वाराणसी सहित विभिन्न स्टेशनों से 120 कुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। दोनों ही स्टेशनों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रयागराज और वाराणसी नव दोहरीकृत रेल खंड पर चलने वाली ट्रेनों की गति 110 किमी प्रति घंटा तक बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


एनआई के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर 77167 और झूसी रेलवे स्टेशन पर 1,32,925 मेला यात्रियों ने ट्रेन से सफर किया। दोनों स्टेशनों पर छह-छह यात्री आश्रय केंद्र बनाए गए थे जहां विश्राम करने, खान-पान, टी स्टाल, शौचालय, स्नानघर, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स, टिकट बुकिंग खिड़की, कम्प्यूटराइज्ड एवं मोबाइल यूटीएस देने की सुविधा दी गई है। इसके अलावा मेडिकल बूथ बनाया गया था। संक्रांति तक करीब 1197 यात्री श्रद्धालुओं को प्राथमिक चिकित्सा एवं चिकित्सा सहायता दी गई थी, जबकि 06 गंभीर मरीजों को स्थानीय चिकित्सालयों में भेजा गया। सीपीआरओ ने बताया कि किसी भी आपदा से निपटने के लिए रैपिड एक्शन टीम बनाई गई है। 24 घंटे ऑनलाइन निगरानी के लिए 209 फिक्स बॉक्स सीसीटीवी कैमरा, 29 जूम कैमरे लगाए गए हैं जो 360 डिग्री घूमकर रिकाॅर्ड कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें