फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कस्तूरबा विद्यालय से राशन चोरी करते पकड़ी गईं दो रसोइया

Sun, 21 Sep 2025 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खजनी थाना क्षेत्र के कस्बा संग्रामपुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का मामला
विज्ञापन

उनवल। खजनी तहसील के नगर पंचायत उनवल कस्बा संग्रामपुर वार्ड नंबर चार स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार की रात राशन चोरी करते दो रसोइया पकड़ी गई थीं। इस मामले में जिला समन्वयक बालिका विद्यालय शिक्षा ने वार्डेन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। घटना से संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात विद्यालय परिसर के पास झाड़ियों के बीच तीन बोरी चावल रखते हुए दो रसोइया पकड़ी गई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर उपस्थित लोगों ने विभाग को जानकारी दी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बच्चों के नाम पर मिलने वाले राशन में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला समन्वयक बालिका विद्यालय पंकज सिंह ने बताया कि रात में नगर पंचायत उनवल के चेयरमैन एडवोकेट महेश कुमार दूबे का फोन इस प्रकरण पर आया था। शनिवार को वार्डेन कुसुमलता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रकरण में जांच के लिए एबीएसए रोहित कुमार पांडेय को विद्यालय में भेजा गया है। पूरे प्रकरण की जांच कर संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एबीएसए रोहित कुमार पांडेय ने बताया कि वार्डेन सीएल पर थीं, जिन्हें चार्ज दिया गया था। उनसे पूछताछ की जा रही है। मौके पर चेयरमैन महेश कुमार दुबे, मंडल अध्यक्ष इंद्र कुमार निगम, सभासद मिथिलेश कुमार यादव, सभासद योगेंद्र साहनी, सभासद योगेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें