फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हत्या की कोशिश के आरोप में दो और गिरफ्तार, अवैध असलहा बरामद

Sun, 21 Sep 2025 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स इलाके में हत्या की कोशिश के आरोप में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अवैध असलहा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान देवरिया के कोतवाली इलाके के रामनाथ देवरिया निवासी अनुराग गुप्ता और आशीष पांडेय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नौ सितंबर को थाना एम्स क्षेत्र के एक होटल के सामने पेशाब करने को लेकर विवाद हुआ था। होटल कर्मियों के मना करने पर अनुराग गुप्ता और आशीष पांडेय ने अपने साथियों संग गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग कर दी। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें