फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दाह संस्कार से लौट रहे बाइक सवार दो व्यक्ति की वाहन से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा क्षेत्र के एकला बांध के पास फोरलेन पर हुआ हादसा, तीसरा व्यक्ति घायल
विज्ञापन


गोरखपुर। गीडा क्षेत्र के एकला बांध के पास फोरलेन पर दाह संस्कार से लौट रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में जलधारी निषाद (50) और धर्मपाल निषाद (50) की मौके पर मौत हो गई। तीसरा व्यक्ति राम वचन यादव गंभीर रूप से घायल है। नौसड़ चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।



खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ताल नवर के एक टोला निवासी महिला की मौत हो गई थी। दाह संस्कार के लिए राप्ती नदी के किनारे गांव के लोग गए थे। शनिवार शाम को दाह संस्कार के बाद एक ही बाइक से ताल नवर के टोला हरहरवा निवासी जलधारी निषाद, धर्मपाल निषाद और राम बचन यादव पुत्र नागू घर लौट रहे थे। शनिवार रात आठ बजे के करीब बाइक सवार गीडा थाना क्षेत्र के बेतउआ गांव के सामने फोरलेन पर पहुंचे ही थे कि पीछे से अज्ञात वाहन रौंदते हुए निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में जलधारी और धर्मपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल राम बचन यादव को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची नौसड़ चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। जलधारी और धर्मपाल मजदूरी और शादी-विवाह में खाना बनाने का कार्य करते थे। इस संबंध में एसपी उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें