फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरीगंज नवाब हाता के पास हुआ हादसा, एक मृतक के भाई हैं सेना में जवान
विज्ञापन

उरुवा क्षेत्र के पुरवा गांव के रहने वाले दोनों युवक थे दोस्त
कुईं बाजार। सिकरीगंज नवाब हाता के पास बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सिकरीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, उरुवा थाना क्षेत्र के पुरवा निवासी विवेक शाही (32) बृहस्पतिवार को अपने मित्र राम जनम मौर्य (33) के साथ बाइक से ट्रैक्टर का सामान लेने गोरखपुर गए हुए थे। देर रात वापसी में वह सिकरीगंज नवाब हाता के पास पहुंचे ही थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस दौरान परिजनों को सूचना दी गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

सिकरीगंज थाना के प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वाहन चालक की पहचान के लिए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विकास के एक भाई आर्मी, दूसरे असम राइफल्स में तैनात
हादसे में जान गंवाने वाले विवेक शाही घर पर रहकर खेतीबाड़ी का काम करते थे। विवेक के बड़े भाई राकेश शाही आर्मी में जेसीओ हैं। वहीं मझले भाइ्र विकास शाही असम राइफल्स में सूबेदार के पद पर तैनात हैं। विवेक के पीछे उनकी पत्नी प्रिया, चार वर्षीय बेटी मिष्ठी व एक साल का बेटा है। हादसे में विवेक की मौत की खबर सुनकर उनके दोनों बड़े भाई गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

आरओ का पानी सप्लाई करते थे रामजनम
हादसे में जान गंवाने वाले विवेक के मित्र राम जनम मौर्य आरओ पानी सप्लाई कराते थे। दस साल पहले उनकी शादी पूनम मौर्या से हुई थी। उनकी दो बेटियां आशु (9), अश्विका (7) व एक बेटा अश्विन (5) हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें