फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मोबाइल लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। खोराबार क्षेत्र में मोबाइल लूट के दो आरोपियों मुन्ना पासवान व विशाल निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट का फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

तालकंदला निवासी आदित्य निषाद ने रविवार को पुलिस से मोबाइल लूट की शिकायत की थी। बताया था कि शनिवार को अपने दोस्त करन निषाद, आर्यन निषाद एवं अन्य दोस्तों के साथ ऑटो में बैठकर तरकुलहा माता मंदिर जा रहे थे। वनस्पति माता मंदिर के पास बाइक सवार दो युवकों ने ऑटो रुकवाया और करन से बात करने लगे। इसके बाद दोनों बाइक सवार ने करन के हाथ से झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीन लिया और रामनगर कड़जहा फोरलेन की तरफ भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान एम्स इलाके के माड़ापार निवासी मुन्ना पासवान व विशाल निषाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें