फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब रेलवे में ऑनलाइन होगी वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड का निर्देश, एक जुलाई 2025 से यह व्यवस्था लागू होगी
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलकर्मियों के लिए अच्छी खबर है। अब वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति भी ह्यूमन रिर्सोस मैनेजमेंट सिस्टम (एचआरएमएस) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होगी। संबंधित विभाग पहले से ही वरीयता सूची तैयार करेगा और उसे पोर्टल पर अपलोड कर देगा। इससे पदोन्नति प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और कोई भी अधिकारी जान-बूझकर पदोन्नति प्रक्रिया को लटका नहीं पाएगा। एक जुलाई 2025 से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर पे कमीशन एंड एचआरएमएस जया कुमार ने इस संबंध में सभी क्षेत्रीय रेलवे जोन को दिशा-निर्देश दिए हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया से वरीयता एवं रोस्टर पारदर्शी होंगे। अभी विभागीय उदासीनता के कारण कर्मचारियों को पदोन्नति के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। सभी प्रक्रिया मैनुअल होती थी और फाइलें विभागों में ही लटक जाती थी। इससे रेलकर्मियों का आर्थिक नुकसान होता था, अब इस प्रक्रिया से विलंब पर अंकुश लगेगा। पिछले दिनों रेलवे बोर्ड के साथ पर्मानेंट नेगोशिएटिंग मशीनरी (पीएनएम) की बैठक में एनएफआईआर और पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। पीआरकेएस के महामंत्री विनोद राय ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने ऑनलाइन पदोन्नति के लिए पत्र जारी कर दिया है। इस आदेश से रेल कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें