फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राष्ट्रीय रोइंग प्रतियोगिता के लिए रामगढ़ताल में हुआ ट्रायल, चुनी गई यूपी टीम

Wed, 20 Nov 2024 04:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

रोइंग खिलाड़ी पुनीत बालियान ने बताया कि पांच सदस्यीय टीम द्वारा किए गए ट्रायल में 12 सदस्यीय बालक-बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया। रामगढ़ताल में दो किमी की आयोजित रेस में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को चयनित किया गया।
विज्ञापन
रोइंग प्रतियोगिता( सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़ताल में पहली बार रोइंग की यूपी टीम का चयन किया गया। बालक-बालिका दोनों की अलग-अलग चयनित टीमें एक से छह दिसंबर तक पूणे महाराष्ट्र में आयोजित 44वीं बालक-बालिका जूनियर नौकायन चैंपियनशिप तथा सातवीं इंटर स्टेट बालक-बालिका राष्ट्रीय ओपन चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी। टीम का नेतृत्व कोच कुदरत अली करेंगे।

विज्ञापन


रोइंग खिलाड़ी पुनीत बालियान ने बताया कि पांच सदस्यीय टीम द्वारा किए गए ट्रायल में 12 सदस्यीय बालक-बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया। रामगढ़ताल में दो किमी की आयोजित रेस में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को चयनित किया गया।

चयनित खिलाड़ियों में रितेश, अंकित, गौरव व अभ्या भारती समेत चार खिलाड़ी गोरखपुर के हैं। जबकि अभिषेक गिरि, अनिकेत गिरी, अंजनी कुशवाहा, दीक्षा कुशवाहा, रूपल यादव, अमित कुमार, प्रद्युम्न सिंह तथा प्रिंस यादव आदि खिलाड़ी मेरठ, हापुड़, गाजीपुर, प्रयागराज आदि जनपद के हैं।
विज्ञापन


इनमें से सात खिलाड़ी जहां सातवीं इंटर स्टेट बालक-बालिका राष्ट्रीय ओपन चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे वहीं पांच खिलाड़ी 44वीं बालक-बालिका अंडर-18 जूनियर नौकायन चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। चयन टीम में खेल विभाग की तरफ से उप क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह तथा रोइंग एसोसिएशन उप्र की तरफ से राम निरंजन, राकेश शुक्ल तथा अखिलेश शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें