फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पांच पूजा स्पेशल से त्योहार में सफर होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ- अंबाला कैंट, गोमतीनगर-न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार-अमृतसर पूजा स्पेशल गोरखपुर होकर चलेंगी
विज्ञापन

बढ़नी-अमृतसर स्पेशल गोंडा-सीतापुर-बरेली-मुरादाबाद के रास्ते और मऊ-कोलकाता पूजा स्पेशल भटनी, छपरा होकर चलाई जाएगी
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने दशहरा, दिवाली और छठ में यात्रियाें की भीड़ को देखते हुए पांच पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसमें मऊ-अंबाला कैंट, गोमतीनगर-न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार-अमृतसर पूजा स्पेशल गोरखपुर होकर चलेंगी जबकि बढ़नी-अमृतसर स्पेशल गोंडा-सीतापुर-बरेली-मुरादाबाद के रास्ते और मऊ-कोलकाता पूजा स्पेशल भटनी, छपरा होकर चलाई जाएगी।
दो अक्तूबर से चलेगी मऊ-अंबाला कैंट स्पेशल
05301 मऊ-अंबाला कैंट-मऊ साप्ताहिक पूजा स्पेशल मऊ से 02 अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को मऊ से सुबह 4:00 बजे प्रस्थान करेगी और भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर से सुबह 7:00 बजे छूटकर बस्ती, गोंडा, सीतापुर,बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत, पानीपत जं. से छूटकर दूसरे दिन अंबाला कैंट रात 12:30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी यात्रा में 05302 अंबाला कैंट-मऊ साप्ताहिक पूजा स्पेशल 03 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को अंबाला कैंट से रात 01:40 बजे प्रस्थान कर मऊ रात में 10:00 बजे पहुंचेगी।
-

28 सितंबर से चलेगी न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर स्पेशल

05742 न्यू जलपाईगुड़ी-गोमतीनगर साप्ताहिक पूजा स्पेशल 28 सितंबर से 02 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह 07:00 बजे प्रस्थान कर सिलीगुड़ी, अररिया कोर्ट, पूर्णिया, कटिहार, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, देवरिया सदर होकर गोरखपुर से रात 12:29 बजे छूटकर मनकापुर, अयोध्या धाम जं., बाराबंकी से छूटकर दूसरे दिन गोमती नगर सुबह 7:15 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 05741 गोमती नगर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक पूजा स्पेशल 29 सितंबर से 03 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को गोमती नगर से सुबह 9:40 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से शाम 4:45 बजे छूटकर दूसरे दिन न्यू जलपाईगुड़ी सुबह 09:25 बजे पहुंचेगी।

कटिहार-अमृतसर साप्ताहिक स्पेशल
05736 कटिहार-अमृतसर साप्ताहिक पूजा स्पेशल 17 सितंबर से 05 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को कटिहार से रात 9.00 बजे प्रस्थान कर पूर्णिया, दूसरे दिन ललितग्राम, झंझारपुर, रक्सौल, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर से सुबह 11:10 बजे छूटकर गोंडा, सीतापुर जं., बरेली से तीसरे दिन मुरादाबाद, रूड़की, सहारनपुर, अंबाला कैंट, जलंधर सिटी होकर अमृतसर सुबह 9:45 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में, 05735 अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक पूजा स्पेशल 19 सितंबर से 07 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को अमृतसर से दोपहर 1:25 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर सुबह 08:30 पहुंचेगी और कटिहार रात 11:45 बजे पहुंचेगी।
-
बढ़नी-अमृतसर स्पेशल 24 सितंबर से
05005 बढ़नी-अमृतसर साप्ताहिक पूजा स्पेशल 24 सितंबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को बढ़नी से अपराह्न 3:10 बजे प्रस्थान कर तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, सीतापुर जं.,बरेली दूसरे दिन मुरादाबाद, सहारनपुर, अबाला कैंट, जलंधर सिटी से छूटकर अमृतसर सुबह 9:30 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में, 05006 अमृतसर-बढ़नी साप्ताहिक पूजा स्पेशल 25 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बढ़नी सुबह 8:15 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन



-
मऊ-कोलकाता स्पेशल 24 से
05064 मऊ-कोलकाता साप्ताहिक पूजा स्पेशल 24 सितंबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को मऊ से दोपहर 1:30 बजे प्रस्थान कर सलेमपुर, भटनी, भाटपार रानी, मैरवा,सीवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी दूसरे दिन झाझा, जसीडीह, मधुपुर, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्द्धमान, नैहाटी से छूटकर कोलकाता सुबह 08:00 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 05063 कोलकाता-मऊ साप्ताहिक पूजा स्पेशल 25 सितंबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को कोलकाता से दोपहर 1:20 बजे प्रस्थान दूसरे दिन मऊ सुबह 07:45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें