फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : बायोमेट्रिक से नहीं लगाई हाजिरी तो रुकेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मियों व अधिकारियों के लिए आदेश जारी
विज्ञापन


बायोमेट्रिक मशीन काम नहीं करने पर कुलसचिव कार्यालय को दें सूचना
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अब बायोमेट्रिक मशीन खराब होने का बहाना नहीं चलेगा। सभी शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को बायोमेट्रिक हाजिरी लगानी होगी। हाजिरी नहीं लगाने पर वेतन रोक दिया जाएगा। इसे लेकर डीडीयू प्रशासन ने बुधवार को आदेश जारी कर दिया।

अमर उजाला में तीन सितंबर के अंक में ''''''''डीडीयू के विधि विभाग में दो साल से बंद है बायोमेट्रिक मशीन'''''''' शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर में बताया गया था कि विधि विभाग में बायोमेट्रिक मशीन खराब होने के कारण शिक्षक और कर्मचारी रजिस्टर पर ही हाजिरी लगा रहे हैं। डीडीयू में वर्ष 2022 में सभी विभागों और कार्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन लगाई गई थी। कई विभागों में मशीन खराब हो जाने पर उसे ठीक होने में लंबा समय लग जाता है। बुधवार को खबर प्रकाशित होने के बाद डीडीयू प्रशासन ने इस पर सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीयू के कुलसचिव की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की तरफ से 18 अप्रैल 2022 को विश्वविद्यालयों में सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। सभी विभागों और कार्यालयों में इस आदेश का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी विभाग या कार्यालय में बायोमेट्रिक मशीन ठीक से कार्य नहीं कर रही है तो तत्काल उसकी सूचना कुलसचिव कार्यालय में दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें