फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: माघ मेला यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने व्यापक तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में 18 स्थान चिन्हित, नियमित स्टॉपेज के अलावा नए पॉइंट भी शामिल
विज्ञापन

- कौड़ीराम, गोला, नौसढ़, बेलीपार, सिकरीगंज से भी मिलेगी मेला स्पेशल बस

- बुधवार को भी श्रद्धालु प्रयागराज हुए रवाना

गोरखपुर। प्रयागराज में माघ मेले के लिए परिवहन निगम की ओर से 450 बसें चलाई जा रही हैं। इसके लिए अब जिले के 18 स्थानों (कस्बों) से भी बसों को चलवाया जाएगा। ताकि आने वाली मौनी अमावस्या में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। इसके साथ ही बुधवार को भी श्रद्धालु मकर संक्रांति स्नान के लिए प्रयागराज रवाना हुए। इस कारण रेलवे बस स्टेशन पर बसों की कतारें लगी रहीं। यात्री बसों से आसानी से यात्रा किए।

इनमें परिवहन निगम के नियमित बस स्टॉपेज के साथ-साथ कुछ ऐसे नए पॉइंट भी शामिल हैं, जहां से पहले बसें नहीं चला करती थीं। गोला, सिकरीगंज, नौशाद, कौड़ीराम, बांसगांव, खजनी, उरुवा, बेलीपार और गगहा सहित कुल 18 स्थानों को माघ मेले के लिए चयनित किया गया है। इन सभी पॉइंट पर परिवहन निगम के एक-एक कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। साथ ही यात्रियों की सहायता के लिए प्रत्येक स्थान पर हेल्प डेस्क भी बनाया जाएगा। जहां से यात्रियों को बसों की समय-सारिणी, फेरे और अन्य जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रत्येक चिन्हित पॉइंट से माघ मेले के लिए कम से कम एक बस नियमित रूप से संचालित की जाएगी। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर कर्मचारियों की ओर से तुरंत सूचना दी जाएगी। इसके आधार पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


कोट
परिवहन निगम की ओर से श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। वहीं जिले के 18 स्थानों से भी बसें संचालित होंगी। इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। मौनी अमावस्या स्नान पर भी श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होगी।
-लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें