होली पर रेलवे ने यात्रियों कि सुविधा के लिए चलाई हैं स्पेशल ट्रेन
स्पेशल ट्रेन फुल होने के साथ ही रेलवे नई स्पेशल ट्रेन चलाने कि तैयारी में
गोरखपुर। होली पर रेल यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। होली से पहले की ज्यादातर स्पेशल ट्रेनों के शयनयान के सीटें फुल हो चुकी हैं। सेकेंड और थर्ड एसी बर्थ की कुछ ट्रेनों में बर्थ मौजूद हैं। होली ऐसे में होली पर घर आने और जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
- गोरखपुर से 12 मार्च को प्रस्थान करने वाली 05005 गोरखपुर-अमृतसर विशेष गाड़ी की सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। 19 मार्च को संचालित होने वाली इस ट्रेन की शयनयान की सभी सीटें फुल हैं, वहीं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 53 बर्थ उपलब्ध हैं। वहीं 26 मार्च को इस ट्रेन वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 160 एवं शयनयान श्रेणी में 187 बर्थ उपलब्ध हैं।
गोरखपुर से खातीपुरा के लिए 16 मार्च को चलने वाली विशेष ट्रेन की सभी बर्थ फुल हो चुके हैं। गोरखपुर से 13 मार्च को चलने वाली 05057 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी के वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 680 एवं शयनयान श्रेणी में 134 बर्थ उपलब्ध हैं।