फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सब्जी उधार देने से मना करने पर मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा मंडी में हुई घटना, आरोपितों पर केस दर्ज कर जांच कर रही पुलिस
विज्ञापन

गोरखपुर। नवीन फल एवं सब्जी मंडी के व्यापारी पुत्र ने उधार में सब्जी देने से मना किया तो आरोपियों ने व्यापारी के बेटे रविंद्र साहनी, मुनीम शिव प्रकाश व अमन गुप्ता पर हमला कर दिया। मारपीट में गंभीर चोट आई और शिव प्रकाश का सिर फट गया। पुलिस ने आरोपी फुटकर विक्रेता बृजेश निषाद, उसके जीजा शिवकरन निषाद, रविंद्र साहनी व अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक राजघाट इलाके के हनुमागढ़ी निवासी बेचन प्रसाद साहनी ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि महेवा मंडी में उनकी थोक सब्जी की दुकान है। फुटकर विक्रेता बृजेश निषाद निवासी महेवा दुकान से उधार सब्जी लेकर व इनके जीजा शिवकरन निषाद पादरी बाजार थाना शाहपुर से मिलकर सब्जी खरीदने बेचने का कार्य करते हैं। दुकान से बृजेश निषाद ने सब्जी का कुल कीमत 29117 रुपये बाकी लगा दिया, लेकिन पैसा नही दे रहा है। लड़का रविंद्र साहनी जब अपनी उधारी पैसा मांगने के लिए गया तो शिवकरन निषाद व बृजेश निषाद ने लडके रविंद्र साहनी को गाली व धमकी देकर भगा दिया। कहने लगा कि तुम दुकान पर पैसा मांगने कैसे चले आए। तुम्हें एक पैसा नहीं दूंगा। गाली व धमकी से लडका रविंद्र साहनी काफी डर गया। पुन: शिवकरन व बृजेश निषाद मेरे दुकान पर आए और फिर से सब्जी बेचने के लिए उधार मांगने लगे। तब मैंने तथा वहां पर मौजूद पुत्र रविन्द्र साहनी व मुनीम शिव प्रकाश यादव ने उधार सब्जी देने से मना कर दिया। इस बात पर नाराज होकर शिवकरन व बृजेश निषाद आदि धमकी देते हुए मंडी से ही अपने कुछ अज्ञात साथियों को बुलाकर लाए तथा मेरे पुत्र रविन्द्र साहनी व मुनीम शिव प्रकाश यादव व मुनीम अमन गुप्ता से मारपीट किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें