फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रेन निरस्त... लोकल रूट के यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मेगा रूट ब्लॉक की वजह से कैंसिल ट्रेनों की वजह से सबसे ज्यादा समस्या लोकल रूट के यात्रियों को झेलनी पड़ी। मंगलवार को देवरिया, सिवान, लार, बेल्थरा आदि जगहों के लिए यात्रियों को बस से यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन

वाराणसी इंटरसिटी निरस्त होने से बहुत सारे यात्रियों ने अपनी यात्रा टाल दी। मंगलवार को इंदिरा नगर के श्रीप्रकाश को इंटरसिटी से बेल्थरा रोड की यात्रा करनी थी। ट्रेन से वह 100 रुपये से कम में अपनी यात्रा पूरी कर लेते लेकिन ट्रेन कैंसिल होने से उनको बस से जाना पड़ा। इसमें खर्च और समय दोनों दोगुना हो गया। सिंघड़िया के विशाल वाराणसी में पढ़ाई करते हैं। इंटरसिटी कैंसिल होने की वजह से अगले दिन का टिकट करना पड़ा।

ऑटो और बस में दोगुना किराया
ट्रेन कैंसिल होने से लोगों को मजबूरन ऑटो और बस से यात्रा करनी पड़ रही है। चूंकि इंटरसिटी देवरिया जिले के कई स्टेशनों पर रुकती है तो वहां के यात्रियों के लिए इसकी यात्रा सहज रहती है। लेकिन इसके कैंसिल होने के बाद यात्रियों को ऑटो और बस से जाना पड़ रहा है। इससे दोगुना किराया लग रहा है। शाम के समय बस भी नहीं मिल रही। इसका फायदा ऑटो और प्राइवेट वाहन चालक उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें