फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पेप्सी-कोला के बाद अब गोरक्षनगरी में लगेगी कैंपा कोला की फैक्टरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिलायंस ग्रुप को चाहिए 50 एकड़ जमीन, कंपनी के अफसरों ने गीडा से धुरियापार तक देखी जमीन
विज्ञापन

जल्द प्लाट आवंटन के लिए मांगा जाएगा आवेदन
गोरखपुर। कोका कोला और पेप्सिको के बाद अब रिलायंस ग्रुप भी अपने प्रतिष्ठित पेय ब्रांड कैंपा कोला की फैक्टरी के लिए गोरक्षनगरी में जमीन तलाश रहा है। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने गीडा प्रशासन से संपर्क कर 50 एकड़ जमीन की मांग की है। प्रस्तावित इकाई में करीब 300 करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान है। कंपनी यहां से बिहार और नेपाल तक आपूर्ति करेगी।
गीडा प्रशासन की ओर से कंपनी प्रतिनिधियों को लिंक एक्सप्रेस-वे और धुरियापार क्षेत्र में उपयुक्त भूमि दिखाई गई है। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह से नए औद्योगिक निवेशों के लिए प्लाट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीद है कि रिलायंस ग्रुप भी औपचारिक रूप से आवेदन करेगा।
विज्ञापन

औद्योगिक विकास के मानचित्र पर कुछ वर्षों में गोरक्षनगरी का नाम उल्लेखनीय रूप से दर्ज हुआ है। यहां पेप्सिको की फ्रेंचाइजी वरुण बेवरेजेज ने पिछले वर्ष 1100 करोड़ रुपये के निवेश से उत्पादन शुरू किया था। इस कंपनी में कोल्ड ड्रिंक्स के साथ ही सॉफ्ट ड्रिंक्स के कई लोकप्रिय ब्रांड बनाए जा रहे हैं। इसी श्रेणी में कोका कोला ने भी अपने उत्पाद उत्पादन के लिए 50 एकड़ और बोतल निर्माण इकाई के लिए पांच एकड़ जमीन गीडा में ली है। निर्माण के लिए भूमि पूजन भी हो चुका है।

रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे
विशेषज्ञों का मानना है कि लिंक एक्सप्रेस-वे के आसपास विकसित होता पेय उद्योग का यह क्लस्टर आने वाले वर्षों में हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करेगा। स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष कर्मियों के अलावा परिवहन, पैकेजिंग, कच्चे माल आपूर्ति, मार्केटिंग और सर्विस सेक्टर में भी परोक्ष रोजगार बढ़ने की संभावना है।


बिहार-नेपाल तक होगा उत्पादों का नेटवर्क
रिलायंस ग्रुप ने कैंपा कोला को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक विस्तार देने का लक्ष्य तय किया है। गोरखपुर में प्रस्तावित प्लांट से उत्पादों की सप्लाई बिहार और नेपाल तक सहज रूप से की जा सकेगी। भौगोलिक दृष्टि से यह क्षेत्र लॉजिस्टिक और बाजार दोनों की दृष्टि से अत्यंत उपयुक्त माना जा रहा है। सीमावर्ती जिलों के उपभोक्ता बाजारों तक पहुंच बनाने में यह प्लांट कंपनी के लिए रणनीतिक भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन


वर्जनकैंपा कोला की फैक्टरी लगाने के लिए रिलायंस ग्रुप के प्रतिनिधि ने पिछले दिनों संपर्क किया था। उन्हें लिंक एक्सप्रेस-वे, धुरियापार और भीटी रावत में जगह दिखाई जा चुकी है। इसी सप्ताह गीडा प्रशासन अपने खाली प्लाटों के अलावा नए प्लाटों के लिए भी आवेदन लेगा। उम्मीद है कि रिलायंस ग्रुप भी अपना आवेदन भेजेगा।

- रामप्रकाश, एसीईओ, गीडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें