फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाघिन मैलानी की हालत स्थिर, दूसरे वन्यजीवों में हो रहा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिड़ियाघर में पांच वन्यजीव हैं बर्ड फ्लू से संक्रमित
विज्ञापन

गोरखपुर। बर्ड फ्लू से चिड़ियाघर में पांच वन्यजीव संक्रमित हैं। इसमें बाघिन मैलानी की हालत में अभी कुछ खास सुधार नहीं हो रहा। उसकी हालत स्थिर है। चिकित्सकों के अनुसार, दूसरे वन्यजीवों की सेहत में थोड़ा सुधार हो रहा है। हालांकि, भोपाल से रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
चिड़ियाघर में बाघिन मैलानी में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद उसे आइसोलेट कर क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है, जहां पर उस पर विशेष नजर रखी जा रही है। मैलानी की आंखें कमजोर होने की वजह से उसकी सेहत पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मैलानी की उम्र भी अधिक है। वह इस वक्त करीब 13 साल के आसपास की है। ऐसे में इस उम्र में बीमारी होने की वजह से खतरा भी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए के दोनों शावकों को भी खतरा ज्यादा है। ऐसा इसलिए कि उनकी उम्र भी कम है। इसके अलावा हिमालयन गिद्ध और कॉकाटील की स्थिति दोनों जानवरों से बेहतर है। फिलहाल अब टीम को भेजे गए सैंपल के रिपोर्ट का इंतजार है। चिड़ियाघर के निदेशक विकास यादव ने बताया कि संक्रमित जानवरों पर विशेष नजर रखी जा रही है। मैलानी की उम्र अधिक है। इसलिए उसकी विशेष देखभाल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें