फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीजन की सबसे ठंडी रात रहा बृहस्पतिवार... पारा 5.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। बृहस्पतिवार रात सीजन की सबसे ठंडी रात रहा। न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस कम है। दिन के तापमान में भी करीब एक डिग्री सेल्सियस का गिरावट दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 15 दिसंबर तक मौसम ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया है। इसके बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि की संभावना है।
विज्ञापन


रात के तापमान में 48 घंटे में 6.5 डिग्री सेल्सियस का गिरावट दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। बुधवार रात पारा लुढ़क कर 6.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का अबतक का सबसे कम तापमान है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप निकली, लेकिन ठंडी हवा चलने से वातावरण में नमी बनी रही। मौसम विभाग ने 15 दिसंबर तक ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें