दरभंगा से यशवंतपुर, शकूरबस्ती से सहरसा और शकूरबस्ती से झंझारपुर के बीच चलाई जाएंगी ट्रेन
गोरखपुर। दिवाली और छठ में यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने गोरखपुर के रास्ते तीन पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें दरभंगा से यशवंतपुर, शकूरबस्ती से सहरसा और शकूरबस्ती से झंझारपुर के बीच चलाई जाएंगी। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
05541 दरभंगा-यशवंतपुर पूजा स्पेशल 20 अक्तूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को दरभंगा से अपराह्न 3:35 बजे चलेगी। मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सिवान, देवरिया सदर से दूसरे दिन गोरखपुर से रात 1:05 बजे छूटकर गोंडा, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, भोपाल तीसरे दिन नागपुर, बल्हारशाह, महबूबनगर होकर तीसरे दिन यशवंतपुर देर रात 2:30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05542 यशवन्तपुर-दरभंगा पूजा स्पेशल 23 अक्तूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को यशवंतपुर से दोपहर 2:15 बजे चलेगी और तीसरे दिन गोरखपुर से शाम 5:05 बजे छूटकर दरभंगा भोर में 4:30 बजे पहुंचेगी।
शकूरबस्ती-सहरसा स्पेशल 17 से चलेगी
04406 शकूरबस्ती-सहरसा अनारक्षित पूजा स्पेशल 17, 18, 19, 22, 23, 24, 25 एवं 26 अक्तूबर को शकूरबस्ती से रात 8:15 बजे चलकर नई दिल्ली दूसरे दिन अलीगढ़, टुंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर से अपराह्न 3:40 बजे छूटकर देवरिया सदर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर तीसरे दिन बरौनी, खगड़िया से छूटकर सहरसा सुबह 5:30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 04405 सहरसा-शकूर बस्ती अनारक्षित पूजा स्पेशल 19, 20, 21, 24, 25, 26, 27 एवं 28 अक्तूबर को सहरसा से सुबह 8:00 बजे चलकर गोरखपुर से रात 10.05 बजे छूटकर दूसरे दिन शकूरबस्ती शाम 5.40 बजे पहुंचेगी।
शकूरबस्ती-झंझारपुर स्पेशल 22 से चलेगी
गोरखपुर। 04410 शकूरबस्ती-झंझारपुर अनारक्षित पूजा स्पेशल 22, 23, 24, 25 एवं 26 अक्तूबर को शकूरबस्ती से दोपहर 1:00 बजे छूटकर नई दिल्ली, अलीगढ़ दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, गोंडा, गोरखपुर से सुबह 07:30 बजे छूटकर कप्तानगंज, नरकटियागंज, सीतामढ़ी होकर झंझारपुर शाम 6:30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04409 झंझारपुर-शकूर बस्ती अनारक्षित पूजा स्पेशल 23, 24, 25, 26 एवं 27 अक्तूबर को झंझारपुर से रात 8:30 बजे चलकर दूसरे दिन शकूर बस्ती रात 1:40 बजे पहुंचेगी।