फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चोरी के आरोप में तीन बाल अपचारी दबोचे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राजघाट पुलिस ने प्राइवेटकर्मी के घर हुई चोरी के मामले में तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी के जेवरात भी बरामद किए गए हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीनों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि सोमवार को तीनों ने राजघाट निवासी प्राइवेटकर्मी के बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी और करीब दो लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए थे। घटना के समय मकान मालिक परिवार समेत बिहार गया हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की और उनकी निशानदेही पर एक अंगूठी, एक चैन, दो टप्स और एक पाजेब बरामद किया।
कार चोरी के मामले में एक गिरफ्तार
इधर, चिलुआताल पुलिस ने लखनऊ भवानीगंज बाजारखाला निवासी मोहम्मद सलीम खान को चोरी की कार के साथ दबोच लिया। आरोपी मूलरूप से बहराइच के सलारगंज दरगाह शरीफ का निवासी है। उस पर तीन सितंबर को गैरेज से कार, 1.75 लाख रुपये कीमत की मशीन और औजार चोरी कर भागने का आरोप है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दर्ज केस में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें