फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तीन दरोगा लाइन हाजिर, कई के कार्यक्षेत्र में किया गया बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एसएसपी राजकरन नय्यर ने शनिवार को पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए तीन चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया। कई थाने व चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एसएसपी ने आजादनगर चौकी प्रभारी अमरेश कुमार सिंह, पादरी बाजार चौकी प्रभारी अश्वनी चौबे और गुलरिहा थाने पर तैनात रही महिला दरोगा प्रीति सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

करमैनी चौकी प्रभारी रहे आशीष त्रिपाठी को आजादनगर चौकी का प्रभार सौंपा गया है, जबकि डांगीपार में तैनात रहे नवीन राय को इंजीनियरिंग काॅलेज चौकी भेजा गया है। इंजीनियरिंग काॅलेज चौकी प्रभारी कमलेश प्रताप सिंह को नौसड़ चौकी, कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी अशोक यादव को कैंपियरगंज थाने, राजघाट थाने के एसएसआई जयप्रकाश सिंह को मजनू चौकी और झंगहा थाने के एसएसआई राजेश यादव को कलेक्ट्रेट चौकी का प्रभार दिया गया है। इसी तरह खजनी थाने में तैनात कृष्णानंद कुशवाहा को झंगहा के बरही चौकी, सीओ चौरीचौरा पेशी में तैनात दरोगा विकास मिश्रा को मेडिकल काॅलेज चौकी, पुलिस लाइन में तैनात साहब सिंह को पादरी बाजार चौकी, संजीव राय को आजाद चौक और सिकरीगंज थाने में तैनात भूपेंद्र तिवारी को करमैनी घाट चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें