फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राप्ती नदी में नहा रहे थे तीन दोस्त, डूबने एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर में तकियाघाट के पास हुआ हादसा, तैरकर बाहर आए दो दोस्त
विज्ञापन

मृत विष्णु कुशवाहा तिवारीपुर थाना क्षेत्र के निजामपुर कच्ची बगिया का रहने वाला
गोरखपुर। राप्ती नदी के तकिया घाट के पास डूबे तिवारीपुर थाना क्षेत्र के निजामपुर कच्ची बगिया निवासी विष्णु कुशवाहा (15) का शव मंगलवार को नदी के किनारे उतराया मिला। घरवालों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक दो अन्य मित्रों के साथ सोमवार दोपहर में नहाने समय नदी में डूब गया था।
मोहल्ले वालों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर में निजामपुर कच्ची बगिया के रहने वाले विष्णु, कृष्णा और रिशू राप्ती नदी के तकियाघाट पर नहाने गए थे। नहाते समय तीनों गहरे पानी में डूबने लगे। किसी तरह से कृष्णा और रिशू तैरकर बाहर आ गए, लेकिन विष्णु डूब गया। दोनों किशाेरों ने घर आकर बताया तो घरवाले खोजबीन करने पहुंचे, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। सोमवार शाम को ही एसडीआरएफ टीम ने भी नदी में उतरकर तलाश की, लेकिन किशोर का शव नहीं मिला। मंगलवार को दोपहर बाद फिर घरवालों और एसडीआरएफ टीम ने खोजबीन शुरू की। शाम पांच बजे विष्णु का शव उतराया मिला। शव बाहर निकालते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवालों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम
नदी में किशोर का शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। घरवालों का कहना था कि दुर्घटनावश ऐसा हुआ है तो पोस्टमार्टम की इसमें कोई जरूरत नहीं है। देर शाम किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें